Mahaprabhu Jagannath Release Date: महाप्रभु जगन्नाथ की रिलीज डेट फाइनल! सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद 28 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Mahaprabhu Jagannath Release Date: लंबे समय से चर्चा में बनी एनिमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। अब यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 28 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

28 अगस्त को होगी पैन इंडिया रिलीज
पहली ओड़िया एनिमेटेड फीचर फिल्म मानी जा रही ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ को अब सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का उद्देश्य युवाओं को भगवान जगन्नाथ की भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। यह लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज ‘जय जगन्नाथ’ का सिनेमाई विस्तार है, जिसे यूट्यूब पर 100 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
क्यों टल गई थी फिल्म की रिलीज?
फिल्म पहले 17 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ओडिशा हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका (PIL) के बाद इसकी रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी गई थी। अदालत ने फिल्म के कंटेंट की कानूनी समीक्षा के निर्देश दिए थे। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने बताया कि फिल्म को पहले ही CBFC का ‘U’ सर्टिफिकेट मिल चुका है और 300 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी पूरी हो चुकी थी।
सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया। इसके बाद निर्माताओं और वितरकों ने नई रिलीज रणनीति बनाई और 28 अगस्त 2026 को फिल्म को देशभर में रिलीज करने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor Vacation Photos : समंदर के बीच पत्नी मीरा संग रोमांटिक हुए शाहिद कपूर, वायरल हुईं स्टाइलिश वेकेशन Photos
फिल्म की टीम
‘महाप्रभु जगन्नाथ’ का निर्माण एले एनिमेशंस के संस्थापक दुर्गा प्रसाद दलई ने किया है। फिल्म का निर्देशन श्रीपाद वारखेडकर ने किया है, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले पल्लवी शर्मा ने लिखा है। फिल्म के संगीत में अर्जित श्रीवास्तव, अविरल कुमार और अतुल कुमार वर्मा का योगदान है।
