Kaun Banega Crorepati: KBC की नई होस्ट बनीं माधुरी दीक्षित! अमिताभ बच्चन के बाद अब मराठी वर्जन में संभालेंगी कमान
Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित अब क्विज शो की दुनिया में नया इतिहास रचने जा रही हैं। वह जल्द ही लोकप्रिय मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ के आठवें सीजन को होस्ट करती नजर आएंगी। शो का प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर है।

पहली बार क्विज शो होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित
अब तक माधुरी दीक्षित कई डांस और रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभा चुकी हैं, लेकिन यह पहला मौका होगा जब वह किसी बड़े क्विज शो की होस्ट बनेंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह उनके करियर का एक बेहद खास पड़ाव है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
माधुरी ने लिखा कि ‘कोण होणार करोडपती’ केवल एक गेम शो नहीं बल्कि सपनों, ज्ञान और नई संभावनाओं का मंच है। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी को लेकर खुशी जताई और कहा कि वह इस नई शुरुआत के लिए बेहद उत्साहित हैं।
KBC इतिहास में दूसरी महिला होस्ट
माधुरी दीक्षित KBC के किसी भी वर्जन को होस्ट करने वाली दूसरी महिला बन गई हैं। इससे पहले तमिल वर्जन ‘कोडीस्वरी’ को अभिनेत्री राधिका सरथकुमार होस्ट कर चुकी हैं।
प्रोमो देखकर फैंस हुए खुश
शो का प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस ने माधुरी के कॉन्फिडेंस, स्टाइल और होस्टिंग स्किल्स की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि उनके आने से शो में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Google Drive : यूजर्स अलर्ट! बंद हुई ये बैकअप सर्विस, तुरंत बदलें सेटिंग नहीं तो नई Photos नहीं होंगी सेव
फिल्मों से ज्यादा अब टीवी पर चर्चा
फिलहाल माधुरी दीक्षित ने किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। ऐसे में उनके फैंस अब उन्हें टीवी पर इस नए अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
