Toxic Trailer Release Date: यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में मचेगा धमाका
Toxic Trailer Release Date: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक (Toxic)’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लंबे समय से रिलीज डेट में बदलाव के बाद आखिरकार फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है

जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।यश ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “Countdown begins. Toxic Trailer on August 8. Worldwide release on August 26.” पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई।
8 अगस्त को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर
यश की इस फिल्म का टीजर और गानों को पहले ही शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है। अब ट्रेलर रिलीज की घोषणा के बाद दर्शक फिल्म की पहली झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ट्रेलर में फिल्म की कहानी, एक्शन और यश के दमदार अवतार की झलक देखने को मिलेगी।
फिल्म में दिखेगा स्टार्स का बड़ा जमावड़ा
निर्देशक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कई बड़ी अभिनेत्रियां नजर आएंगी। फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हैं:
- नयनतारा
- कियारा आडवाणी
- हुमा कुरैशी
- तारा सुतारिया
- रुक्मिणी वसंत
इतनी बड़ी स्टार कास्ट के कारण फिल्म पहले से ही चर्चा में बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Trailer: कालीन भैया के भौकाल के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
यश के लिए खास रहेगा साल 2026
साल 2026 यश के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ‘टॉक्सिक’ के अलावा वह नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है और दिवाली रिलीज को लेकर भी जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब सभी की नजरें 8 अगस्त पर टिकी हैं, जब ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज होगा और दर्शकों को फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी।
