ISRO Recruitment 2026: ISRO में 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती, वैज्ञानिक, इंजीनियर, असिस्टेंट और अप्रेंटिस के लिए सुनहरा मौका
ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अंतरिक्ष विभाग (DoS) और ISRO ने कुल 746 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान में 336 स्थायी पद और 410 अप्रेंटिसशिप पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

336 स्थायी पदों पर होगी भर्ती
ISRO द्वारा जारी भर्ती अभियान के तहत वैज्ञानिक, इंजीनियर और प्रशासनिक पदों सहित कुल 336 स्थायी रिक्तियां भरी जाएंगी। हालांकि विभाग में कुल 5,632 पद रिक्त बताए गए हैं, ऐसे में यह भर्ती कुल खाली पदों का लगभग 6 प्रतिशत हिस्सा है। इन पदों में कुछ बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल हैं, जिन्हें लंबे समय से भरा नहीं गया था।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Education News: शराब पीकर स्कूल पहुंचने, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक 92 पद वैज्ञानिक और इंजीनियर के लिए हैं।
वैकेंसी विवरण:
- इलेक्ट्रॉनिक्स – 34 पद
- मैकेनिकल – 26 पद
- कंप्यूटर साइंस – 13 पद
- सिविल – 10 पद
- इलेक्ट्रिकल – 4 पद
- रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग – 2 पद
- आर्किटेक्चर – 2 पद
- फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (अहमदाबाद) – 1 सिविल इंजीनियर पद
प्रशासनिक पदों पर भी भर्ती
ISRO सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड के माध्यम से 244 प्रशासनिक पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
इनमें शामिल हैं—
- असिस्टेंट – 113 पद
- जूनियर पर्सनल असिस्टेंट – 81 पद
- अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) – 22 पद
- स्टेनोग्राफर – 10 पद
- ऑटोनॉमस संस्थानों के लिए असिस्टेंट – 17 पद
- जूनियर पर्सनल असिस्टेंट – 1 पद
410 अप्रेंटिस पदों पर मिलेगा प्रशिक्षण
यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC), बेंगलुरु में ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों के लिए 410 अप्रेंटिसशिप पद निकाले गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के साथ मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
ISRO देश की सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थाओं में से एक है। ऐसे में यह भर्ती इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए शानदार करियर अवसर लेकर आई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी अवश्य पढ़ें।
