How To Use Potato Peels: आलू के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं कुरकुरे चिप्स, जानें आसान रेसिपी
How To Use Potato Peels: अक्सर लोग आलू की सब्जी, पराठे या फ्रेंच फ्राइज बनाते समय उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही आलू के छिलके स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक में बदल सकते हैं? थोड़ी सी मेहनत और सही मसालों के साथ आप घर पर ही कुरकुरे Potato Peel Chips तैयार कर सकते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होते हैं।

आलू के छिलकों में छिपे हैं कई पोषक तत्व
आलू के छिलकों में पोटैशियम, विटामिन C, आयरन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इन्हें फेंकने की बजाय सही तरीके से इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2-3 कप मोटे आलू के छिलके
- तलने के लिए तेल
- स्वादानुसार नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- चाट मसाला
- (वैकल्पिक) मैगी मसाला
छिलकों को तैयार करने का सही तरीका
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह 2-3 बार धोकर सारी मिट्टी साफ कर लें। इसके बाद चाकू या पीलर से थोड़ा मोटा छिलका निकालें। छिलकों को दोबारा धोकर सूती कपड़े पर पूरी तरह सुखा लें। ध्यान रखें कि इनमें नमी बिल्कुल न रहे, तभी चिप्स अच्छे से कुरकुरे बनेंगे।
यह भी पढ़ें: Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर अपनाएं ये आसान उपाय, मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक
ऐसे बनाएं क्रिस्पी Potato Peel Chips
कढ़ाई में तेल गर्म करें और छिलकों को मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक सुनहरा होने तक तलें। यदि कम तेल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो छिलकों पर थोड़ा तेल और मसाले लगाकर 200°C पर 8-10 मिनट एयर फ्रायर में पकाएं। तैयार चिप्स पर तुरंत नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला और चाहें तो थोड़ा मैगी मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपके स्वादिष्ट और कुरकुरे Potato Peel Chips तैयार हैं। इन्हें शाम की चाय, ग्रीन चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।
ध्यान रखें ये बातें
- हमेशा ताजे और साफ आलू का ही इस्तेमाल करें।
- छिलकों को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है।
- चिप्स को एयरटाइट डिब्बे में रखें ताकि उनकी कुरकुराहट बनी रहे।
