Dada The Sourav Ganguly Story : राजकुमार राव ने पहनी दादा’ की जर्सी,सौरव गांगुली बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट
Dada The Sourav Ganguly Story : भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव सौरव गांगुली की भूमिका निभा रहे हैं। फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी वाला आइकॉनिक सीन रीक्रिएट
रिलीज किए गए पोस्टर में राजकुमार राव को साल 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराने वाले सौरव गांगुली के ऐतिहासिक पल को रीक्रिएट करते हुए दिखाया गया है। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार और प्रेरणादायक पलों में से एक माना जाता है।
पहले लीक हुए लुक पर हुई थी आलोचना
कुछ सप्ताह पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार राव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उस समय कई यूजर्स ने उनके लुक की तुलना सौरव गांगुली से नहीं मिलने पर आलोचना की थी। हालांकि अब रिलीज हुए आधिकारिक फर्स्ट लुक को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
14 मई 2027 को रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने फर्स्ट लुक के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर, संघर्ष, कप्तानी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 : में बड़ा ट्विस्ट तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना की एंट्री, पति को देखकर रो पड़ीं आकांक्षा चमोला
सौरव गांगुली की प्रेरणादायक कहानी
यह बायोपिक एक ऐसे क्रिकेटर की कहानी है जिसने भारतीय टीम को नई सोच, नया आत्मविश्वास और आक्रामक पहचान दी। फिल्म में उनके शुरुआती संघर्ष से लेकर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल होने तक के सफर को दिखाया जाएगा।
