Featuredछत्तीसगढ़ट्रेवल

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव, सफर से पहले देखें पूरी सूची

CG Train Cancelled List 2026: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल में चल रहे चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन पर महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय और परिचालन मार्ग में बदलाव किया गया है।

CG Train Cancelled List

रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य तेज गति से चल रहा है। इस वजह से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड के बीच चलने वाली कई लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

22 जून से 3 जुलाई तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित अवधि तक पूरी तरह रद्द रहेंगी:

  • 68737/68738 रायगढ़–बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (22 जून – 3 जुलाई)
  • 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (21 जून – 2 जुलाई)
  • 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर (22 जून – 3 जुलाई)
  • 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर (21 जून – 2 जुलाई)
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर (22 जून – 3 जुलाई)
  • 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू (22 जून – 3 जुलाई)
  • 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू (22 जून – 3 जुलाई)

इन ट्रेनों के समय में बदलाव

रेलवे के अनुसार:

  • 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1 जुलाई 2026 को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेन

  • 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर
    • 22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी।
    • बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच सेवा रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले प्रारंभ होने वाली ट्रेन

  • 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर
    • 22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी।
    • झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।

यात्रियों के लिए रेलवे का विशेष प्रबंध

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ विशेष व्यवस्थाएं भी की हैं।

पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें

  • 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
    • 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित होगी।
  • 18250/18249 एवं 18252/18251 हसदेव एक्सप्रेस
    • 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर सेवा के रूप में चलेगी।

रोजाना यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर

इस मेगा ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और स्थानीय यात्रियों पर पड़ेगा। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और गेवरा रोड के बीच यात्रा करने वालों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन, स्टेशन पूछताछ या आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *