International Yoga Day 2026: 21 जून को ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक करेंगे योगाभ्यास
International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 21 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के तहत विशेष सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक योग दिवस के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष योग दिवस को जनभागीदारी और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।

राज्यपाल रमेन डेका राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिले में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग में, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों की अगुवाई करेंगे।
इसके अलावा मंत्री रामविचार नेताम कोरिया, दयालदास बघेल महासमुंद, केदार कश्यप सुकमा, लखन लाल देवांगन कांकेर, ओपी चौधरी जांजगीर-चांपा, टंकराम वर्मा सारंगढ़-बिलाईगढ़, लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज, राजेश अग्रवाल जशपुर, गुरु खुशवंत साहेब कोरबा और गजेन्द्र यादव बालोद जिले में मुख्य अतिथि होंगे।
यह भी पढ़ें: Telegram Ban News: पेपर लीक से डेटा लीक तक… क्यों बार-बार विवादों में घिरता है Telegram?
योग दिवस के आयोजन में कई सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार-भाटापारा, विजय बघेल बेमेतरा, संतोष पांडेय मोहला-मानपुर-चौकी, चिंतामणि महाराज सूरजपुर, रूपकुमारी चौधरी गरियाबंद, राधेश्याम राठिया रायगढ़, कमलेश जांगड़े जांजगीर, महेश कश्यप नारायणपुर और भोजराज नाग कोण्डागांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
वहीं विधायक सुलता उसेंडी बीजापुर, ललित चंद्राकर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, प्रणव कुमार मरपच्ची गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, पुन्नूलाल मोहले मुंगेली, अजय चंद्राकर धमतरी, रेणुका सिंह मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, किरण सिंह देव बस्तर तथा चैतराम अटामी दंतेवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि होंगे।
राज्य सरकार का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना है। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे।
