Featuredमनोरंजन

Sanchita Ugale Death: ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ की अभिनेत्री संचिता उगले के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Sanchita Ugale Death: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुकी अभिनेत्री संचिता उगले का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक चले जाने से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, संचिता उगले मुंबई से सटे नालासोपारा के आचोले इलाके में अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी सुसाइड नोट की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल उनकी मौत के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

छावा’ और टीवी शोज से मिली पहचान

संचिता उगले ने अपने अभिनय करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे मशहूर धारावाहिकों से दर्शकों के बीच पहचान बना चुकी थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *