Featuredमनोरंजन

Saurabh Dwivedi Trolled For Kartavya Movie: कर्तव्य’ में सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

Saurabh Dwivedi Trolled For Kartavya Movie: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘कर्तव्य’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, जबकि मशहूर पत्रकार Saurabh Dwivedi ने इस फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। हालांकि उनका यह डेब्यू दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाया और सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग को लेकर लगातार मीम्स और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Saurabh Dwivedi Trolled For Kartavya Movie

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सौरभ द्विवेदी

पत्रकारिता की दुनिया में अपनी बेबाक शैली और इंटरव्यू के लिए पहचान बनाने वाले सौरभ द्विवेदी को फिल्मी पर्दे पर देखकर दर्शक हैरान रह गए। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने उनकी एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स का कहना है कि एंकरिंग और अभिनय दो बिल्कुल अलग-अलग कला हैं। लोगों का मानना है कि कैमरे के सामने खबर पढ़ने का अंदाज फिल्मों में काम नहीं आता। एक यूजर ने लिखा, “अमरीश पुरी जैसे कलाकार देखने के बाद ऐसी एक्टिंग बॉलीवुड का डाउनफॉल लगती है।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग देखने के बाद अर्जुन कपूर के लिए इज्जत बढ़ गई।”

न्यूज एंकर जैसा लगा किरदार’

फिल्म देखने वाले कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सौरभ द्विवेदी का किरदार किसी न्यूज शो के एंकर जैसा महसूस हो रहा था। वायरल पोस्ट्स में कहा गया कि अभिनय सीखने में कलाकारों को सालों लग जाते हैं, जबकि सौरभ सीधे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए। हालांकि ट्रोलिंग के बीच कुछ लोग उनके इस नए प्रयास की तारीफ भी कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि पहली फिल्म में किसी भी कलाकार से परफेक्ट अभिनय की उम्मीद करना सही नहीं है।

सौरभ द्विवेदी ने खुद मानी अनुभव की कमी

दिलचस्प बात यह है कि सौरभ द्विवेदी ने खुद भी स्वीकार किया था कि उन्हें अभिनय का कोई अनुभव नहीं था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले निर्देशक पुलकित ने उन्हें एक किरदार के लिए संपर्क किया था।सौरभ ने कहा कि उन्होंने कभी थिएटर तक नहीं किया, लेकिन निर्देशक को उनके इंटरव्यू और बोलने के अंदाज में कुछ अलग दिखाई दिया। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि Sanjay Mishra और Saif Ali Khan जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *