CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का रौद्र रूप, रायपुर में गिरे ओले; कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
CG Weather Alert: lndia Meteorological Department की चेतावनी के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम ने शनिवार शाम अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। राजधानी Raipur समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक, भारी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। कई स्थानों पर जलभराव और बिजली बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मई के महीने में इस तरह का मौसम सामान्य नहीं माना जाता। पिछले करीब दो सप्ताह से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश, बादल और ओलावृष्टि का दौर जारी है। इससे जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
IMD Raipur Alert: किन जिलों में रेड अलर्ट?
मौसम केंद्र रायपुर ने अगले कुछ घंटों के लिए कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज अंधड़, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका है।
रायपुर
दुर्ग
बिलासपुर
बालोद
बेमेतरा
राजनांदगांव
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG)
कबीरधाम (कवर्धा)
मुंगेली
जांजगीर-चांपा
बस्तर
बीजापुर
दंतेवाड़ा
कांकेर
कोंडागांव
नारायणपुर
सुकमा
मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी (MMAC)
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
इन जिलों में मध्यम से तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
बलौदाबाजार
धमतरी
गरियाबंद
महासमुंद
सक्ती
सारंगढ़-बिलाईगढ़
कोरबा
रायगढ़
जशपुर
सरगुजा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
क्यों बदला मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण लगातार नमी छत्तीसगढ़ तक पहुंच रही है। इसी वजह से तेज गर्जना, आंधी और बारिश का सिलसिला बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान
प्रदेश में अगले 4 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना
कई स्थानों पर तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने के आसार
इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव
मौसम विभाग की सलाह
खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें
पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें
अनावश्यक यात्रा से बचें
