Featuredमनोरंजन

Nora Fatehi NCW Controversy: ‘सरके चुनर’ विवाद में नोरा फतेही ने मांगी माफी, NCW के सामने पेश होकर अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

Nora Fatehi NCW Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi गुरुवार को National Commission for Women (NCW) के समक्ष पेश हुईं। मामला उनकी आगामी फिल्म KD The Devil के विवादित गाने ‘सरके चुनर’ से जुड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गाने के बोल और प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध के बाद आयोग ने उन्हें समन जारी किया था।

Nora Fatehi NCW Controversy


नोरा फतेही ने लिखित माफी दी

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान नोरा फतेही ने कथित विवाद पर लिखित माफी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। नोरा ने कहा, “एक कलाकार होने के नाते मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए माफी मांग ली है। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।”

अनाथ लड़कियों की शिक्षा का उठाएंगी खर्च

इस विवाद के बाद नोरा फतेही ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का फैसला भी लिया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने कुछ अनाथ बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा की है। उनके इस कदम को सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

‘सरके चुनर’ गाने पर क्यों हुआ विवाद?

फिल्म KD The Devil का हिंदी गाना ‘सरके चुनर’ 15 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। रिलीज के बाद गाने के बोल और फिल्मांकन को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर इसे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा लिया। हालांकि, कुछ अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यह बाद में भी उपलब्ध रहा।

संजय दत्त भी हो चुके हैं पेश

इससे पहले अभिनेता Sanjay Dutt भी इसी मामले में NCW के सामने पेश हो चुके हैं। उन्होंने भी लिखित माफीनामा सौंपते हुए समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचने पर खेद जताया था। संजय दत्त ने 50 आदिवासी लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया था और कहा था कि भविष्य में वे ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिससे महिलाओं की भावनाएं आहत हों।

महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

National Commission for Women ने साफ कहा है कि मनोरंजन के नाम पर किसी भी आपत्तिजनक या अनुचित सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग ने फिल्म इंडस्ट्री और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदारी के साथ कंटेंट पेश करने की सलाह दी है। आयोग का कहना है कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जुड़ी सामग्री पर अब गंभीरता से नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *