Raja Shivaji X Review: रितेश देशमुख की फिल्म में सलमान खान का सरप्राइज कैमियो फैंस हुए क्रेजी
Raja Shivaji X Review: रितेश देशमुख की फिल्म में सलमान खान का सरप्राइज कैमियो फैंस हुए क्रेजीरितेश देशमुख की मच अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां सलमान खान के कैमियो ने बटोरी हैं। क्लाइमैक्स में भाईजान की दमदार एंट्री ने थिएटर में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सलमान खान ने लूटी लाइमलाइट
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने मराठा योद्धा जीवा महला का किरदार निभाया है। भगवा रंग के परिधान, दमदार मूंछों और ताबड़तोड़ एक्शन के साथ सलमान खान की एंट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।फिल्म के क्लाइमैक्स में सलमान खान का एक्शन अवतार देखकर सिनेमाघरों में सीटियां और तालियां गूंज उठीं। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार उनके मराठा लुक की तारीफ कर रहे हैं।
मल्टीस्टारर फिल्म में दिखे कई बड़े सितारे
फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के अलावा विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, महेश मांजरेकर, संजय दत्त, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे सितारे नजर आए हैं।यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ मराठी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की गई है, जिससे इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई है।
सोशल मीडिया पर छाए भाईजान
फिल्म देखने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर सलमान खान के कैमियो की चर्चा कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, “अब ‘राजा शिवाजी’ ब्लॉकबस्टर बनने वाली है, सलमान खान का अंदाज कमाल है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, जीवा महला बनकर सलमान खान छा गए हैं, उनका मराठा अवतार शानदार है।”कुछ फैंस ने रितेश देशमुख के शिवाजी लुक की भी जमकर तारीफ की और उनके स्क्रीन प्रेजेंस को दमदार बताया।
क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी फिल्म
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर सलमान खान के कैमियो ने फिल्म के क्रेज को और बढ़ा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।
