Featuredमनोरंजन

Dhurandhar 2: 200 करोड़ के पार ‘धुरंधर 2’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जश्न में झूमे रणवीर सिंह

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Dhurandhar 2


ओपनिंग डे पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले 24 घंटे में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसे साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया, जिसका फायदा इसके कलेक्शन में साफ दिखाई दे रहा है।

सक्सेस पर झूमे रणवीर सिंह

फिल्म की सफलता से रणवीर सिंह बेहद खुश नजर आए। मुंबई में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर ‘Fa9la’ गाने पर डांस करते दिखे। उनका यह एनर्जी से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीर ने फिल्म को मिले प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया और कहा कि यह सफलता दर्शकों की वजह से ही संभव हुई है।

स्टारकास्ट का जश्न

फिल्म की स्क्रीनिंग में डायरेक्टर आदित्य धर के साथ उनकी पत्नी यामी गौतम और लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी मौजूद रहीं। सभी स्टार्स फिल्म की सक्सेस को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए वीडियो में पूरी टीम को जश्न मनाते देखा गया, जिससे साफ है कि उन्हें फिल्म की बड़ी सफलता का अंदाजा पहले से ही था।

क्या है फिल्म की खासियत?

‘धुरंधर 2’ में दमदार एक्शन, शानदार कहानी और मजबूत एक्टिंग का कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। खासकर रणवीर सिंह का ‘हमजा’ किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने इस रोल को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि पूरी तरह जिया है।

आगे भी जारी रह सकता है रिकॉर्ड

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह से फिल्म को ओपनिंग मिली है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में यह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वीकेंड और फेस्टिव सीजन में इसकी कमाई और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *