Featuredछत्तीसगढ़

Raipur Traffic Update: रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक 1 महीने तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध, 18 मार्ग प्रभावित

Raipur Traffic Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर में भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह आदेश अगले एक महीने तक प्रभावी रहेगा।

Raipur Traffic Update

जारी निर्देश के अनुसार, रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से शहर में प्रवेश करने वाले कुल 18 प्रमुख मार्गों पर सुबह 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन का कहना है कि इस कदम से शहर में जाम की समस्या कम होगी और आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

किन मार्गों पर लागू रहेगा प्रतिबंध?

प्रतिबंध शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर लागू किया गया है, जिनमें शामिल हैं:
तेलीबांधा चौक, केनाल रोड, महावीर नगर चौक, राजेंद्र नगर चौक, पचपेड़ीनाका चौक, संतोषीनगर चौक, भाठागांव चौक, कुशालपुर चौक, रायपुरा चौक, डीडी नगर, अरिहंत नगर, टाटीबंध, हीरापुर टर्निंग, गोगांव तिराहा, गोंदवारा तिराहा, भनपुरी पाटीदार भवन के सामने तक, विधानसभा रोड (व्हीआईपी तिराहा), एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे रिंग रोड-01।

क्यों लिया गया फैसला?

पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे तय समय का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *