Samsung Galaxy Z Fold 8 Leak: 200MP कैमरा, 8 इंच डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आ सकता है Samsung का नया फोल्डेबल फोन
Samsung Galaxy Z Fold 8 Launch Date, Price & Specifications: सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस साल अपने Galaxy Unpacked Event में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर सकती है। Galaxy Z Fold 8 में 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकते हैं दमदार कैमरा फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा और 10MP का कवर डिस्प्ले कैमरा मिलने की संभावना है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस होगी प्रीमियम
Samsung Galaxy Z Fold 8 में 8 इंच का बड़ा AMOLED मेन डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकती हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स को बेहतर बनाएगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट, बड़ा..
बैटरी और चार्जिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy Z Fold 8 में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है, जिससे कम समय में फोन चार्ज हो सकेगा।
Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च डेट
लीक्स के अनुसार Samsung अपना अगला Galaxy Unpacked Event 22 जुलाई 2026 को आयोजित कर सकता है। इसी इवेंट में Galaxy Z Fold 8 को ग्लोबल और भारतीय बाजार में पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 की संभावित कीमत
भारत में Samsung Galaxy Z Fold 8 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹1,78,999 से ₹1,82,999 के बीच हो सकती है। लॉन्च के समय अन्य स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किए जा सकते हैं।
क्या Samsung Galaxy Z Fold 8 होगा गेम चेंजर?
अगर लीक जानकारी सही साबित होती है, तो Samsung Galaxy Z Fold 8 कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल फोल्डेबल स्मार्टफोन बन सकता है। 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फोल्डेबल डिस्प्ले इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत दावेदार बना सकते हैं।
