Featuredकरियर

RRC Northern Railway Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! रेलवे ने निकाली 4651 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

RRC Northern Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10वीं और ITI पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नॉर्दर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है।इसके अलावा अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। यानी 10वीं और ITI योग्यता रखने वाले युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

15 से 24 साल तक के उम्मीदवारों के लिए मौका

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।उम्र की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

बिना परीक्षा और इंटरव्यू होगा चयन

RRC Northern Railway Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या वायवा नहीं देना होगा।चयन प्रक्रिया 10वीं के अंकों और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगी। इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना जरूरी है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

  • जनरल, OBC और EWS उम्मीदवार: ₹100 आवेदन शुल्क
  • SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार: आवेदन निशुल्क

रेलवे भर्ती के लिए जरूरी बातें

  • पदों की संख्या: 4651
  • भर्ती बोर्ड: RRC Northern Railway
  • पद: Apprentice
  • योग्यता: 10वीं + ITI
  • चयन: मेरिट लिस्ट के आधार पर
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 11 दिसंबर 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *