RRB Group D Bharti 2026: 22195 पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
RRB Group D Bharti 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज बड़ा मौका है। Railway Recruitment Board (RRB) की ओर से ग्रुप डी के 22195 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है।

योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट
- आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
- एससी / एसटी: ₹250
प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल होने के बाद:
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस को ₹400 रिफंड
- एससी / एसटी उम्मीदवारों की पूरी फीस रिफंड
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- आधार कार्ड या रेलवे अकाउंट क्रेडेंशियल से लॉग इन करें।
- मांगी गई जानकारी भरें।
- श्रेणी अनुसार फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
जोनवार रिक्त पदों का विवरण
- पश्चिमी रेलवे (मुंबई): 3148 पद
- उत्तर पश्चिमी रेलवे (जयपुर): 974 पद
- उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद): 1183 पद
- दक्षिण पश्चिमी रेलवे (हुबली): 90 पद
- पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर): 1147 पद
- पूर्वी तट रेलवे (भुवनेश्वर): 803 पद
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर): 1199 पद
- उत्तरी रेलवे (नई दिल्ली): 3537 पद
- दक्षिणी रेलवे (चेन्नई): 1036 पद
- उत्तर पूर्वी रेलवे (गोरखपुर): 1246 पद
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी): 1776 पद
- पूर्वी रेलवे/मेट्रो कोलकाता: 1206 पद
- मध्य रेलवे (मुंबई): 1979 पद
- पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर): 993 पद
- दक्षिण पूर्वी रेलवे (कोलकाता): 949 पद
- दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद): 1012 पद
