ROLBOL Youth Conclave 2025: देशभर के क्रिएटर्स और आइकन एक मंच पर, युवाओं को देंगे सफलता का रोडमैप
ROLBOL Youth Conclave 2025: राजधानी रायपुर 23 नवंबर को एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है, जब ROLBOL Community द्वारा आयोजित ROLBOL Youth Conclave 2025 का भव्य आयोजन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, जेल रोड में दोपहर 2 से 5 बजे तक किया जाएगा। इस सम्मेलन में पहली बार प्रतिष्ठित ROLBOL Creators Award 2025 भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना, दिशा देना और उन्हें नई सोच, नए अवसर और बेहतर जीवन की ओर अग्रसर करना है।

देश-विदेश के प्रमुख वक्ता एक मंच पर
इस वर्ष कार्यक्रम में प्रेरक वक्ताओं की सूची बेहद प्रभावशाली है।
मुख्य वक्ताओं में शामिल हैं:
- अनुभव दुबे – को-फाउंडर, चाय सूत्ता बार
- तुषार अमरीश गोयल – फिल्म लेखक एवं निर्देशक, द ताज स्टोरी
- अमर सिरोही – भारत के शीर्ष डिजिटल क्रिएटर्स में से एक
- दिनेश मोहन – मॉडल एवं अभिनेता, ‘Age is just a number’ के प्रतीक
- पद्मश्री अनुज शर्मा – अभिनेता, विधायक एवं छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग का प्रमुख चेहरा
पैनल डिस्कशन में शामिल होंगे प्रतिष्ठित नाम
पैनल डिस्कशन में शहर और देश के कई नामी व्यक्तित्व शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख हैं: संतोष लोहाणा, आनंद सिंघानिया, प्रथम बाफना, अमर परवानी, सरिता बाजपेई, डॉ. यूसुफ मेमन, सुबोध हरितवाल और नितिन श्रीवास्तव।
ROLBOL Youth Conclave क्यों महत्वपूर्ण है?
आज का युवा करियर से आगे बढ़कर स्पष्टता, उद्देश्य, नेटवर्किंग, माइंडसेट और अवसर खोज रहा है।
ROLBOL Youth Conclave 2025 युवाओं को प्रदान करता है:
- सफल उद्यमियों व क्रिएटर्स से सीखने का अवसर
- प्रेरक कहानियाँ और जीवन प्रबंधन की समझ
- पैनल डिस्कशन के माध्यम से वास्तविक अनुभव
- नेटवर्किंग से नए अवसर और सहयोग
- Rest of Life, Best of Life की सोच
कॉनक्लेव का उद्देश्य युवाओं को उनकी क्षमता, कौशल और भविष्य के विज़न को समझने में सहायता करना है।
ROLBOL Creators Award — क्रिएटर्स के सम्मान का महाआयोजन
डिजिटल भारत में क्रिएटर्स की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ROLBOL Creators Award का मकसद है:
- मेहनत और रचनात्मकता को सम्मान देना
- युवाओं को क्रिएटिव इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना
- सार्थक और समाज को दिशा देने वाले कंटेंट को मंच देना
ROLBOL का मानना है कि क्रिएटर्स समाज की नई आवाज और युवाओं के असली मार्गदर्शक हैं।
ROLBOL की फिलॉसफी – Rest of Life, Best of Life
पिछले पांच वर्षों से ROLBOL Community जीवन प्रबंधन, उद्यमिता, नेटवर्किंग और सामाजिक परिवर्तन पर कार्य कर रही है। इस कॉन्क्लेव में रोलबोल अपना नया वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा और रायपुर के दूसरे चैप्टर सहित अगले वर्ष 5 नए शहरों में विस्तार की घोषणा भी की जाएगी।
एक कार्यक्रम नहीं, एक आंदोलन
ROLBOL Youth Conclave 2025 के प्रमुख पदाधिकारी हैं – संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी, डायरेक्टर गगन बरडिया, आकाश साहू, अनूप मुद्रा, रायपुर चैप्टर अध्यक्ष राहुल दौड़ेजा, और सचिव नेहा कोठारी। इनका कहना है कि यह कॉन्क्लेव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में नई सोच और बेहतर भविष्य की दिशा में चल रहा एक आंदोलन है। रायपुर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने के लिए तैयार है।
