Raipur Smart Meter Protest: रायपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, बढ़े बिजली बिलों पर उठे सवाल
Raipur Smart Meter Protest: स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े बिजली बिलों की शिकायतों को लेकर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को लाखेनगर चौक स्थित बिजली कार्यालय से अभियान की शुरुआत की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आवेदन पत्र वितरित किए और उपभोक्ताओं से उन्हें भरकर बिजली विभाग में जमा करने की अपील की।

अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल पहले की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। लोगों ने बिजली बिलों की जांच कराने और पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग की।
यह भी पढ़ें: CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ASP और DSP समेत
रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। कांग्रेस का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं को संगठित कर बिजली विभाग तक पहुंचाना और निष्पक्ष जांच की मांग करना है।
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने बताया कि यह अभियान अब रायपुर के सभी 70 वार्डों में चलाया जाएगा। वहीं, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के अनुसार पहले ही दिन 2,000 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए गए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

