Featuredमनोरंजन

Priyanka Chopra: प्रियंका का देसी अंदाज, निक और मालती संग कन्या पूजन की तस्वीरें छाईं सोशल मीडिया पर

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में अपने परिवार के साथ दशहरा और कन्या पूजन का त्योहार खास अंदाज में मनाया। प्रियंका ने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी जोनास के साथ पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका ने बेटी मालती संग किया कन्या पूजन

प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिका स्थित घर में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना और हवन किया। इस दौरान निक जोनास और बेटी मालती मैरी भी उनके साथ मौजूद रहे।तस्वीरों में प्रियंका और निक अपनी बेटी के पैर धोते हुए नजर आ रहे हैं। यह खास पल सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है।

प्रियंका और निक का फेस्टिव लुक

दशहरे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सेज ग्रीन कलर का खूबसूरत काफ्तान सेट पहना था। लाल और गुलाबी प्रिंट वाला उनका आउटफिट फेस्टिव वाइब दे रहा था।वहीं निक जोनास हल्के मिंट ग्रीन रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आए। दोनों का ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया।

प्रियंका ने शेयर किया खास मैसेज

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए मां दुर्गा की शक्ति और दशहरे की भावना को याद किया। उन्होंने परिवार और सभी के लिए सुख-शांति की कामना की।तस्वीरों में प्रियंका के घर के खूबसूरत मंदिर की झलक भी देखने को मिली, जहां भगवान शिव की मूर्ति स्थापित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *