Prithvi Shaw Relationship: सगाई के 6 महीने बाद पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल हुए अलग, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Prithvi Shaw Relationship: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दोनों ने सगाई के करीब 6 महीने बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। आकृति अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने 8 मार्च 2026 को सगाई की थी। सगाई के बाद दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी और फैंस भी उन्हें पसंद कर रहे थे। हालांकि अब दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।
आकृति अग्रवाल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भारी मन से वह बताना चाहती हैं कि उन्होंने और उनके मंगेतर ने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों के भविष्य के लक्ष्य और परिस्थितियां अलग हैं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।उन्होंने यह भी कहा कि दोनों एक-दूसरे की परवाह करते हैं और सम्मान करते हैं, लेकिन अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

अफवाहों से दूर रहने की अपील
आकृति ने अपनी पोस्ट में फैंस और लोगों से अपील की कि इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके फैसले के पीछे किसी तरह की अटकलें या अफवाहें न फैलाई जाएं।
कौन हैं पृथ्वी शॉ?
पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। कम उम्र में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पहचान बनाई थी, हालांकि बाद में लगातार प्रदर्शन में गिरावट के कारण टीम में उनकी जगह प्रभावित हुई।
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है। साल 2026 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुखा’ से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की।
