Police Transfer News: रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
Police Transfer News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक दृष्टिकोण से थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

रायपुर में 7 निरीक्षकों का तबादला
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षकों को अलग-अलग थाना और पुलिस शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में आजाद चौक, टिकरापारा, महिला थाना, गोलबाजार, यातायात और जिविशा से जुड़ी जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
यह भी पढ़ें: 1980s AI Photo Trend: ChatGPT का नया ट्रेंड हो रहा वायरल, एक फोटो डालिए और
किसे मिली कहां की जिम्मेदारी?
- निरीक्षक राजेश कुमार सिंह — आजाद चौक थाना प्रभारी से तबादला कर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया।
- निरीक्षक राजेश कुमार मराई — टिकरापारा थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजे गए।
- निरीक्षक अर्चना धुरंधर — प्रभारी महिला थाना से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
- निरीक्षक राजश्री मौर्य — रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना पद पर पदस्थ की गईं।
- निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू — प्रभारी जिविशा से थाना प्रभारी गोलबाजार बनाए गए।
- निरीक्षक आनंद सोनी — रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात में पदस्थ किए गए।
- निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी — रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा पद पर पदस्थ किए गए।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है।
पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस तरह के स्थानांतरण किए जाते हैं। रायपुर कमिश्नरेट में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित थानों और शाखाओं की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

