Featuredमनोरंजन

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर नहीं रहे: कार्डियक अरेस्ट से निधन, बॉलीवुड ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Nana Patekar Death: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। इस दुखद खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लंबे समय तक सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मामले को मेडिकल-लीगल केस (MLC) के रूप में दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

देर रात दोस्त को किया था मैसेज

जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर ने तड़के अपने एक करीबी मित्र को सीने और शरीर के बाईं ओर दर्द होने का संदेश भेजा था। सुबह जब दोस्त उनके घर पहुंचे तो उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई।

बॉलीवुड में शोक की लहर

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड कलाकारों, राजनीतिक हस्तियों और लाखों प्रशंसकों ने उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किए। उनके अभिनय, सादगी और दमदार संवाद अदायगी को हमेशा याद किया जाएगा।

शानदार फिल्मी सफर

विश्वनाथ पाटेकर के नाम से जन्मे नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने परिंदा, क्रांतिवीर, तिरंगा, प्रहार, अग्नि साक्षी, खामोशी, अब तक छप्पन, अपहरण, राजनीति, वेलकम और वेलकम बैक जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाई।उन्हें अपने करियर में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले और वर्ष 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी अभिनय शैली, गंभीर किरदार और प्रभावशाली संवाद आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं।

आखिरी प्रोजेक्ट

नाना पाटेकर हाल ही में फिल्म ‘ओ रोमियो’ और वेब सीरीज ‘संकल्प’ में नजर आए थे। उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना बेहद मुश्किल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *