Featuredक्रिकेटखेल

KKR vs DC IPL 2026: आखिरी लीग मैच में दिल्ली की शानदार जीत, कोलकाता को 40 रन से हराया

KKR vs DC IPL 2026: Indian Premier League 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में Delhi Capitals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Kolkata Knight Riders को 40 रन से हरा दिया। यह मुकाबला Eden Gardens में खेला गया, जहां दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203 रन बनाए। जवाब में KKR की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई।

केएल राहुल की दमदार फिफ्टी

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से KL Rahul ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 60 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। यह उनके आईपीएल 2026 सीजन का पांचवां अर्धशतक था। कप्तान Axar Patel ने 39 रन बनाए, जबकि David Miller ने 28 रन और Ashutosh Sharma ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया। साहिल पारख ने 24 रन और अभिषेक पोरेल ने 22 रन की उपयोगी पारी खेली। KKR की ओर से सौरभ दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि Sunil Narine, Varun Chakravarthy और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला।

रहाणे की फिफ्टी भी नहीं दिला सकी जीत

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान Ajinkya Rahane ने 39 गेंदों में 63 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला। Finn Allen ने 20 रन, Manish Pandey ने 25 रन और Rovman Powell ने 29 रन बनाए। वहीं Rinku Singh खाता भी नहीं खोल सके।

कुलदीप और एनगिडी की घातक गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। Lungi Ngidi और Kuldeep Yadav ने 3-3 विकेट झटके। वहीं Mitchell Starc को 2 विकेट मिले। कप्तान अक्षर पटेल ने भी 1 सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार का नया अवतार वायरल, भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह संग किया धमाकेदार डांस

दोनों टीमें प्लेऑफ से बाहर

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अपना लीग अभियान जीत के साथ समाप्त किया, लेकिन दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *