IAS Transfer: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS एस. जयवर्धन गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त, 3 सप्ताह में संभालना होगा कार्यभार
IAS Transfer: छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय स्टाफिंग योजना (Central Staffing Scheme) के तहत उनकी नियुक्ति भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs), नई दिल्ली में उप सचिव (Deputy Secretary) के पद पर की गई है।

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
मुख्य सचिव को भेजा गया नियुक्ति आदेश
भारत सरकार ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को ई-मेल के माध्यम से आदेश भेजा है। इसमें निर्देश दिया गया है कि आईएएस एस. जयवर्धन को उनके वर्तमान दायित्वों से तत्काल कार्यमुक्त कर गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए भेजा जाए।
यह भी पढ़ें: MG Hector Tomahawk EV ने मचाई धूम, लॉन्च के 60 दिन में 10,000 से ज्यादा बुकिंग
तीन सप्ताह के भीतर जॉइन करना होगा
नियुक्ति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकारी को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoP&T) द्वारा नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से तीन सप्ताह के भीतर नया पदभार ग्रहण करना होगा।
यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिकारी कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ केंद्रीय स्टाफिंग योजना से डिबार (अयोग्य घोषित) किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
आईएएस एस. जयवर्धन की यह नियुक्ति प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गृह मंत्रालय में उप सचिव के रूप में वे विभिन्न नीतिगत और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कार्यों का दायित्व संभालेंगे।

