Hydrogen Train Fare: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किराया सिर्फ ₹5, जींद से सोनीपत का सफर मात्र ₹25 में, जानें रूट और टाइमिंग
Hydrogen Train Fare: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच चलने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 17 जुलाई को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पर्यावरण के अनुकूल इस ट्रेन का किराया भी बेहद किफायती रखा गया है। शुरुआती टिकट सिर्फ ₹5 से शुरू होगा, जबकि जींद से सोनीपत तक का सफर महज ₹25 में पूरा किया जा सकेगा।

सिर्फ ₹5 से शुरू होगा किराया
रेलवे सूत्रों के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन का न्यूनतम किराया ₹5 रखा गया है, जो एक स्टेशन से अगले स्टेशन तक की यात्रा के लिए होगा। वहीं, जींद से सोनीपत तक यात्रा करने वाले यात्रियों को लगभग ₹25 का किराया देना होगा। यह किराया प्लेटफॉर्म टिकट से भी कम होने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Raipur E-20 Controversy: उपभोक्ता फोरम के फैसले को मारुति सुजुकी देगी चुनौती
किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?
हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन, गोहाना जंक्शन और सोनीपत के बीच संचालित होगी। इसके अलावा ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, रभड़ा, लाठ, मोहाना और बरवासनी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी।
ट्रेन की टाइमिंग
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 74010 सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 74009 सुबह 10:40 बजे सोनीपत से रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे जींद पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन संचालित होगी।
पर्यावरण के लिए बड़ा कदम
हाइड्रोजन ट्रेन को भारतीय रेलवे की ग्रीन ट्रांसपोर्ट पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। यह ट्रेन डीजल की तुलना में कम प्रदूषण फैलाएगी और भविष्य में स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देगी।
