Featuredमनोरंजन

Govinda Comeback Film: रूपा’ पर सुनीता आहूजा का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- मेरे बेटे की फिल्म की बात करो

Govinda Comeback Film: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा करीब सात साल बाद फिल्म ‘रूपा’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी इस कमबैक फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन इस बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

रूपा-वूपा की नहीं, मेरे बेटे की फिल्म की बात करो’

जब सुनीता आहूजा से गोविंदा की अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,रूपा-वूपा की बात करने के लिए ये जगह नहीं है। आप लोग मेरी और मेरे बेटे की फिल्म की बात कीजिए। एकता कपूर ने उस फिल्म में काफी पैसा लगाया है।”उनके इस जवाब ने फैंस को हैरान कर दिया।

बेटे यशवर्धन की जमकर तारीफ

सुनीता आहूजा ने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा की तारीफ करते हुए कहा कि वह संस्कार और टैलेंट दोनों में आगे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उनका बेटा भविष्य में इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हासिल करेगा।

‘लॉक अप 2’ से भी बटोरी सुर्खियां

हाल ही में सुनीता आहूजा लॉक अप 2′ में नजर आई थीं। शो के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बाहर आना पड़ा था। उस समय गोविंदा भी उन्हें लेने शो में पहुंचे थे।

गोविंदा की वापसी का इंतजार

गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे। अब उनकी नई फिल्म ‘रूपा’ से फैंस को एक बार फिर उनके पुराने अंदाज की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *