Featuredछत्तीसगढ़

Gold Smuggling: रायपुर-नागपुर रूट पर ट्रेन से ₹1.96 करोड़ का विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध पकड़े गए

Raipur Gold Smuggling: रायपुर-नागपुर रेल रूट पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई नागपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से करीब ₹1.96 करोड़ का विदेशी सोना बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को भी पकड़ा गया है।

Gold Smuggling


1.242 किलो विदेशी सोना बरामद

यह कार्रवाई ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में की गई। संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन की जांच की। भंडारा-नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना मिला। इसमें 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है। जब्त सोने की अनुमानित कीमत ₹1,96,34,307 बताई गई है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर को सूचना मिली थी कि दुरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोने की तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद रायपुर और नागपुर आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रेन में जांच अभियान चलाया।

दोनों संदिग्ध डीआरआई को सौंपे गए

कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने दोनों संदिग्धों और बरामद सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए डीआरआई नागपुर के सुपुर्द कर दिया। डीआरआई ने मामले में कस्टम अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

डीआरआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशी सोना कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। एजेंसी इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सोना तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है। रेलवे रूट पर हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और निगरानी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *