Chhattisgarh Police Medal: IG गर्ग, SSP शशिमोहन समेत 12 पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित
Chhattisgarh Police Medal: गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित राष्ट्रपति पुलिस पदकों से छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त 2026 को रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय इन अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक प्रदान करेंगे।

एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक
विशिष्ट सेवाओं के लिए रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र धमतरी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Gold Smuggling: रायपुर-नागपुर रूट पर ट्रेन से ₹1.96 करोड़ का विदेशी सोना बरामद
इन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में शामिल हैं:
- रामगोपाल गर्ग – पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
- शशिमोहन सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा – पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
- राजश्री मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, ATS
- विशा – पुलिस मुख्यालय, रायपुर
- निवेदिता पाल – सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़
- मनीषा ठाकुर रावटे – सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद
- तारकेश्वर पटेल – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मध्य, रायपुर नगरीय
- उनैजा खातून अंसारी – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर
- जयलाल मरकाम – सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई
- हजारी लाल साहू – प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद
15 अगस्त को रायपुर में होगा सम्मान
राष्ट्रपति पुलिस पदकों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी। अब स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में इन पदकों को मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जा रहा है।
