Featuredखेल

FIFA World Cup 2026: पुर्तगाल टीम का ऐलान, रिकॉर्ड छठा वर्ल्ड कप खेलेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जानें पूरा स्क्वॉड और टूर्नामेंट का नया फॉर्मेट

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी आधिकारिक टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर टीम की कमान दिग्गज स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हाथों में होगी। 41 वर्षीय रोनाल्डो इस टूर्नामेंट में उतरते ही इतिहास रच देंगे और छह फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।

FIFA World Cup 2026

फुटबॉल प्रेमियों की नजरें इस बार रोनाल्डो और लियोनेल मेसी पर टिकी होंगी, क्योंकि दोनों दिग्गज अपने करियर का छठा विश्व कप खेलते नजर आएंगे। वहीं पुर्तगाल की टीम अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलन के साथ खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

रोनाल्डो के नाम दर्ज होगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2006 में अपना पहला फीफा विश्व कप खेला था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व किया। अब 2026 में वह लगातार छठे विश्व कप में उतरेंगे। 2022 विश्व कप में उन्होंने लगातार पांच अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

ग्रुप-K में पुर्तगाल की चुनौती

फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल को ग्रुप-K में रखा गया है। ग्रुप में पुर्तगाल के साथ कोलंबिया, उज्बेकिस्तान और फीफा प्लेऑफ विजेता टीम शामिल है। पुर्तगाल अपना पहला मुकाबला 17 जून 2026 को खेलेगा।

पुर्तगाल का घोषित स्क्वॉड

गोलकीपर

  • डियोगो कोस्टा
  • जोस सा
  • रुई सिल्वा
  • रिकार्डो वेल्हो

डिफेंडर

  • डियोगो डालोट
  • मैथ्यूस नून्स
  • रुबेन डायस
  • नेलसन सेमेडो
  • जोआओ कैंसेलो
  • नूनो मेंडेज
  • गोंसालो इनाशियो
  • रेनाटो विएगा
  • टॉमस अराउजो

मिडफील्डर

  • रुबेन नेवेस
  • सामू कोस्टा
  • जोओ नेवेस
  • विटिन्हा
  • ब्रूनो फर्नांडिस
  • बर्नार्डो सिल्वा

फॉरवर्ड

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो (कप्तान)
  • जोआओ फेलिक्स
  • फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ
  • फ्रांसिस्को कोंसीयाओ
  • पेड्रो नेटो
  • राफेल लियाओ
  • गोंसालो गुएडेस
  • गोंसालो रामोस

मानद सदस्य

  • डियोगो जोटा

पहली बार 48 टीमों के साथ होगा विश्व कप

FIFA World Cup 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। पहली बार 48 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। साथ ही अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जो अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप होगा।

विश्व कप का उद्घाटन मुकाबला 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि फाइनल 19 जुलाई 2026 को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित होगा।

नया टूर्नामेंट फॉर्मेट

फीफा ने इस बार प्रतियोगिता का प्रारूप पूरी तरह बदल दिया है।

  • 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा जाएगा
  • हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी
  • प्रत्येक टीम 3 ग्रुप मैच खेलेगी
  • 12 ग्रुप विजेता और 12 रनर-अप सीधे अगले दौर में पहुंचेंगे
  • तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें भी क्वालीफाई करेंगी
  • पहली बार राउंड ऑफ 32 खेला जाएगा
  • इसके बाद राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होंगे

फुटबॉल फैंस को मिलेगा डबल रोमांच

रोनाल्डो, मेसी, एमबाप्पे, हैरी केन, विनीसियस जूनियर और कई बड़े सितारों की मौजूदगी इस विश्व कप को और भी रोमांचक बनाने वाली है। पुर्तगाल की टीम से इस बार खिताब जीतने की भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *