FIFA World Cup 2026: आज अर्जेंटीना vs इंग्लैंड दूसरा सेमीफाइनल, मेसी की टीम की लगातार दूसरी ट्रॉफी पर नजर
FIFA World Cup 2026: FIFA World Cup 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का खिताबी सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी मुकाबले जीत चुकी है। वहीं इंग्लैंड 60 साल बाद विश्व कप फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
मेसी और हैरी केन पर रहेंगी निगाहें
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल कर चुके हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने भी 6 गोल दागे हैं और टीम की उम्मीदों का केंद्र बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त
24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे दोनों देश
विश्व कप में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीमें 24 साल बाद आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2002 विश्व कप में इंग्लैंड ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था। दोनों देशों के बीच अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 6 और अर्जेंटीना ने 3 मैच जीते हैं।
अर्जेंटीना का सेमीफाइनल रिकॉर्ड शानदार
विश्व कप इतिहास में अर्जेंटीना जब भी सेमीफाइनल में पहुंचा है, हर बार फाइनल का टिकट हासिल किया है। टीम अब छठी बार सेमीफाइनल खेल रही है और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की दावेदार मानी जा रही है।
इंग्लैंड की नजर 60 साल पुराने इंतजार पर
इंग्लैंड ने आखिरी बार 1966 में विश्व कप फाइनल खेला था और उसी साल अपना इकलौता खिताब जीता था। टीम अब 60 वर्षों बाद फाइनल में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।
