Diljit Dosanjh San Francisco Show: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बड़ा हंगामा, स्टेज पर चढ़े प्रदर्शनकारी को सिक्योरिटी ने हटाया
Diljit Dosanjh San Francisco Show: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने ग्लोबल ‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित उनके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जब एक प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा पार कर मंच तक पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिलजीत दोसांझ अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी एक व्यक्ति अचानक स्टेज पर पहुंच गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां मौजूद दर्शकों के बीच हलचल का माहौल बन गया। हालांकि, मौके पर मौजूद वेन्यू सिक्योरिटी और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को मंच से हटाया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।इस घटना के बावजूद दिलजीत दोसांझ ने शांत और प्रोफेशनल रवैया दिखाया। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस को जारी रखा और दर्शकों का मनोरंजन करते रहे। उनके इस व्यवहार की फैंस सोशल मीडिया पर काफी सराहना कर रहे हैं।सैन फ्रांसिस्को में आयोजित यह शो उनके नॉर्थ अमेरिकन ‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ का अहम हिस्सा रहा। वहीं दिलजीत दोसांझ लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाबी संगीत और संस्कृति को नई पहचान दिला रहे हैं।
