Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh: 14 करोड़ से संवरा सरोना रेलवे स्टेशन, PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस सूची में छत्तीसगढ़ का सरोना रेलवे स्टेशन भी शामिल है, जिसे लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। इसके साथ ही चांपा और बालोद रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया जाएगा।

Chhattisgarh


आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ सरोना रेलवे स्टेशन

सरोना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्टेशन पर 95 वर्गमीटर का नया कॉनकोर्स भवन, 2000 वर्गमीटर का सर्कुलेटिंग एरिया, नया फुट ओवरब्रिज, 7 प्लेटफॉर्म शेल्टर, 2 लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, दूसरा प्रवेश द्वार, पर्याप्त पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी और डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्टेशन परिसर को छत्तीसगढ़ की लोक कला की थीम पर सजाया गया है।

पेड़ों का संरक्षण बना खास आकर्षण

स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया। निर्माण कार्य के बीच 6 से अधिक पुराने पेड़ों को सुरक्षित रखा गया, जिनमें एक पेड़ प्लेटफॉर्म के बीच स्थित है और अब स्टेशन की विशेष पहचान बन गया है।

सीएम साय ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और स्थानीय विकास को नई गति देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *