CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात का भी अलर्ट है।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। अगले कुछ घंटों में इसके और मजबूत होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मानसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले चार दिनों तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज गरज, चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल, जानें मेष से मीन तक किसके लिए कैसा रहेगा दिन
इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में ओड़गी, वाड्रफनगर और डौरा कोचली में 7-7 सेमी बारिश दर्ज की गई। रघुनाथनगर, चलगली और कुसमी में 5-5 सेमी बारिश हुई। तमनार और चांदो में 4-4 सेमी, जबकि अजगरबहार, मोहला और शंकरगढ़ में 3-3 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी 1 से 2 सेमी तक बारिश दर्ज हुई।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 13 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है।
रायपुर और दुर्ग में 33.2°C तापमान
12 अगस्त को रायपुर और दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2°C दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4°C रिकॉर्ड हुआ।
अगले 4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रह सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
