CG Weather Today: मानसून विदाई के बाद भी राहत नहीं, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बावजूद मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम शुष्क रहने से दिन में गर्मी का अहसास बढ़ रहा है,

रायपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में दिन के समय आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, जबकि दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है।गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा।
इन शहरों में दर्ज हुआ तापमान
प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
- रायपुर – 33.4°C
- माना एयरपोर्ट – 32°C
- बिलासपुर – 32°C
- जगदलपुर – 32.9°C
- दुर्ग – 31.2°C
वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.2°C और अंबिकापुर में 18.8°C दर्ज किया गया।
अगले दो दिनों तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
