Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश से मिलेगी गर्मी और उमस से राहत

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मानसून की गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से कई क्षेत्रों में बादल गरजने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम के समय मौसम बदला और बादलों के साथ बारिश ने लोगों को राहत दी। अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के संकेत दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर वज्रपात की स्थिति बन सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में कहां हुई बारिश?

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पथरिया में सबसे ज्यादा 4 सेमी बारिश हुई, जबकि सूरजपुर और बम्हनीडीह में 3-3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।इसके अलावा उसूर, जनकपुर-भरतपुर, बागबहरा और करतला में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम रही है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अगले दो दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *