Bigg Boss 20 : लव गिल और अमन गांधी में जबरदस्त भिड़ंत, डबल मीनिंग कमेंट पर मचा बवाल
Bigg Boss 20 Latest Update: बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। नए प्रोमो में लव गिल और अमन गांधी के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच पहले भी कई बार अनबन देखने को मिली है, लेकिन इस बार मामला काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

शो के नए प्रोमो में लव गिल, अमन गांधी की बातों पर नाराज होती नजर आती हैं। लव ने अमन पर आरोप लगाया कि वह डबल मीनिंग बातों और गलत लहजे का इस्तेमाल करते हैं। वहीं अमन ने लव के रिएक्शन को ओवर एक्टिंग बताया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई।
अमन गांधी और लव गिल में हुई तीखी बहस
प्रोमो की शुरुआत एक टास्क से होती है, जहां मैरी कॉम अमन गांधी के चेहरे पर बने पंचिंग बैग पर पंच मारती हैं। इस दौरान लव गिल अपनी प्रतिक्रिया देती हैं, जिस पर अमन कहते हैं कि कोई इनके ओवर एक्टिंग के डेढ़ रुपये काटो।अमन की इस बात पर लव भड़क जाती हैं और कहती हैं कि जो बोलना है साफ-साफ बोलो और हाथ नीचे रखकर बात करो। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है।लव आगे कहती हैं कि अमन डबल मीनिंग और गलत तरीके से बात करते हैं, लेकिन जब उसका जवाब दिया जाता है तो उसे ओवर एक्टिंग कह दिया जाता है
स्काउट और काजी तौकीर के बीच भी बढ़ा विवाद
प्रोमो में सिर्फ अमन और लव ही नहीं बल्कि स्काउट और काजी तौकीर के बीच भी बहस देखने को मिलती है। स्काउट काजी को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों के बीच बातचीत बहस में बदल जाती है।स्काउट काजी से कहते हैं कि किसी की बात सुनने की भी ताकत होनी चाहिए। वहीं काजी के जवाब के बाद स्काउट उन्हें विक्टिम कार्ड खेलने की बात कहते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday Special: 84 साल के हुए अमिताभ बच्चन, KBC मंच पर माधुरी दीक्षित ने लगाए डांस और ग्लैमर के तड़के
अमन को लेकर माही और काजी का बयान
अमन गांधी को लेकर माही और काजी भी अपनी राय रखते नजर आए। काजी कहते हैं कि साफ दिख रहा है कि कौन कमजोर है। उन्होंने अमन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।वहीं माही ने अमन पर कमेंट करते हुए कहा कि वह उदिति के पीआर बनकर आए हैं। इस बयान के बाद घर के रिश्तों में और ज्यादा तनाव देखने को मिल सकता है।
उदिति और माही की लड़ाई भी चर्चा में
इससे पहले शो में उदिति और माही के बीच भी विवाद देखने को मिला था। किचन के काम को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। उदिति ने माही पर जानबूझकर काम से बचने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बातचीत हुई।अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 के घर में अमन गांधी, लव गिल और बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है।
