Avengers Doomsday Final Trailer: स्टीव रॉजर्स की धमाकेदार वापसी, डॉ. डूम से भिड़ेंगे सभी सुपरहीरोज, 17 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Avengers: Doomsday’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज स्टीव रॉजर्स (पुराने कैप्टन अमेरिका) की वापसी है। वहीं, रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार आयरन मैन नहीं बल्कि एमसीयू के सबसे खतरनाक विलेन डॉ. डूम (Victor Von Doom) के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म में मल्टीवर्स पर मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे, सुपरहीरोज की एकजुटता और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिलती है, जिसने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।
स्टीव रॉजर्स की वापसी ने बढ़ाया रोमांच
फाइनल ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स अपनी पत्नी पेगी कार्टर के साथ नई जिंदगी जीते दिखाई देते हैं। दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन स्टीव ने अपने परिवार से अपने सुपरहीरो वाले अतीत को छिपाकर रखा है। कहानी में एक नया मोड़ तब आता है जब फैंटास्टिक फोर की टीम उनसे संपर्क करती है और उन्हें फिर से दुनिया बचाने की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।
डॉ. डूम बने सबसे बड़े विलेन
फिल्म में विक्टर वॉन डूम यानी डॉ. डूम पूरी मल्टीवर्स के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आता है। उसका मानना है कि जिन्होंने समय और किस्मत के साथ छेड़छाड़ की है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। ट्रेलर में एवेंजर्स और एक्स-मेन के बीच टकराव भी दिखाया गया है, लेकिन आखिरकार सभी सुपरहीरो मल्टीवर्स को बचाने के लिए एकजुट होते नजर आते हैं।
रॉबर्ट डाउनी जूनियर का नया अवतार
एमसीयू में आयरन मैन के किरदार से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार पूरी तरह अलग अंदाज में नजर आएंगे। करीब सात साल बाद उनकी वापसी फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। फिल्म में थॉर, सैम विल्सन, बकी बार्न्स, स्टीव रॉजर्स समेत कई लोकप्रिय किरदार भी दिखाई देंगे।
कब रिलीज होगी Avengers Doomsday?
जो रूसो और एंथनी रूसो के निर्देशन में बनी Avengers: Doomsday भारत में 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मल्टीवर्स की सबसे बड़ी लड़ाई, डॉ. डूम की चुनौती और सुपरहीरोज की वापसी इस फिल्म को मार्वल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर सकती है।
