WhatsApp Dual Camera Mode: अब एक साथ रिकॉर्ड होंगे आगे और पीछे के नजारे, नया फीचर बदलेगा वीडियो बनाने का तरीका
WhatsApp Dual Camera Mode Features: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास कैमरा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस नए फीचर के आने के बाद वीडियो रिकॉर्ड करने का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। यूजर्स को अब वीडियो बनाते समय बार-बार फ्रंट और रियर कैमरे के बीच स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नए Dual Camera Mode फीचर की मदद से स्मार्टफोन के दोनों कैमरे एक साथ काम करेंगे। यानी यूजर एक ही समय में सामने का नजारा और अपना चेहरा या रिएक्शन दोनों रिकॉर्ड कर सकेगा।
क्या है WhatsApp Dual Camera Mode?
WhatsApp का Dual Camera Mode एक ऐसा फीचर है, जिसमें फोन का रियर कैमरा मुख्य स्क्रीन पर वीडियो रिकॉर्ड करेगा, जबकि फ्रंट कैमरे से रिकॉर्ड होने वाला वीडियो एक छोटी विंडो में दिखाई देगा।उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर किसी टूरिस्ट प्लेस, इवेंट या कॉन्सर्ट में वीडियो बना रहा है तो वह एक ही वीडियो में उस जगह का नजारा और अपना रिएक्शन दोनों दिखा सकेगा।
वीडियो विंडो को अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकेंगे सेट
इस फीचर में यूजर्स को वीडियो लेआउट बदलने का विकल्प भी मिल सकता है। छोटी विंडो को स्क्रीन पर अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी रखा जा सकेगा।इसके अलावा कैमरे का व्यू बदलने के लिए एक खास रोटेट बटन भी दिया जा सकता है। इस बटन की मदद से यूजर फ्रंट कैमरे को बड़ी स्क्रीन पर और रियर कैमरे को छोटी विंडो में ला सकेगा।कैमरे की पोजिशन बदलने के बाद भी दोनों कैमरों से रिकॉर्डिंग जारी रहेगी। है।
Android बीटा यूजर्स के साथ हो रही टेस्टिंग
WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल चुनिंदा Android बीटा यूजर्स के साथ कर रहा है। अभी यह सुविधा सभी बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। कंपनी धीरे-धीरे इस फीचर का विस्तार कर रही है। हालांकि WhatsApp ने अभी तक इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है।अगर यह फीचर स्टेबल वर्जन में जारी किया जाता है तो यह WhatsApp पर वीडियो बनाने के अनुभव को काफी बेहतर बना सकता है।
