Avatar 4 और Avatar 5 Release Date: जेम्स कैमरून की पैंडोरा की दुनिया में फिर होगी वापसी, जानें कब आएगी फिल्म
Avatar 4 and Avatar 5 Release Date: हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में शामिल ‘Avatar’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरून की इस फ्रेंचाइजी के अगले दो पार्ट ‘Avatar 4’ और ‘Avatar 5’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

2029 और 2031 में रिलीज होंगी Avatar 4 और Avatar 5
डिज्नी के ऐलान के मुताबिक, ‘Avatar 4’ 21 दिसंबर 2029 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म ‘Avatar 5’ 19 दिसंबर 2031 को बड़े पर्दे पर आएगी।दोनों फिल्मों के बीच करीब दो साल का अंतर होगा। यानी दर्शकों को एक बार फिर पैंडोरा की खूबसूरत दुनिया में लौटने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
Avatar फ्रेंचाइजी ने कमाए 61 हजार करोड़ रुपये
जेम्स कैमरून की ‘Avatar’ फ्रेंचाइजी अब तक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर चुकी है। साल 2009 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘Avatar’ ने दुनियाभर में करीब 2.92 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।इसके बाद साल 2022 में रिलीज हुई ‘Avatar: The Way of Water’ ने भी रिकॉर्ड प्रदर्शन किया और करीब 2.33 बिलियन डॉलर का कारोबार किया।वहीं, फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘Avatar 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और करीब 1.4 बिलियन डॉलर की कमाई की।अब तक रिलीज हुई तीनों फिल्मों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 6.65 बिलियन डॉलर यानी लगभग 61 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें: Pakistan Web Series Ban: भारत में बैन हुई फवाद खान की ‘Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Netflix को सरकार की सख्त चेतावनी
James Cameron की कहानी पर फैंस की नजर
‘Avatar’ सीरीज अपनी शानदार विजुअल इफेक्ट्स, पैंडोरा की दुनिया और अनोखी कहानी के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जेम्स कैमरून की इस फ्रेंचाइजी ने हॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है।अब फैंस की नजरें Avatar 4 और Avatar 5 पर टिकी हैं। देखना होगा कि आने वाले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर पिछली फिल्मों की सफलता को कितना आगे ले जाते हैं।
