Apple Services Down: iPhone यूजर्स को बड़ा झटका, iCloud, App Store और Apple Pay अचानक हुए ठप
Apple Services Down: दुनियाभर के करोड़ों iPhone यूजर्स को मंगलवार को अचानक तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ा। Apple की कई प्रमुख ऑनलाइन सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हो गईं, जिससे यूजर्स को iCloud, App Store, Apple Pay, Apple Music और AppleCare जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई।

इस दौरान कई यूजर्स iCloud में लॉग-इन नहीं कर पाए, App Store से ऐप डाउनलोड नहीं कर सके और Apple Pay के जरिए पेमेंट करने में भी परेशानी आई।
Apple ने बताई सर्विस डाउन होने की वजह
Apple ने स्पष्ट किया कि यह समस्या किसी साइबर अटैक या डेटा ब्रीच की वजह से नहीं हुई। कंपनी के मुताबिक, सुबह किए गए एक आंतरिक सॉफ्टवेयर अपडेट में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण कई सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं।कंपनी की टेक्निकल टीम ने तुरंत समस्या पर काम शुरू किया और कुछ ही समय में अधिकांश सेवाएं दोबारा बहाल कर दी गईं।

Downdetector पर आईं हजारों शिकायतें
Downdetector के मुताबिक, भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजे से यूजर्स ने Apple की सेवाओं में दिक्कत की रिपोर्ट करनी शुरू कर दी। एक घंटे के भीतर करीब 1,500 से 2,000 शिकायतें दर्ज की गईं।यूजर्स को साइन-इन, ऐप डाउनलोड, क्लाउड सिंक और ऑनलाइन पेमेंट जैसी सेवाओं में रुकावट का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Instagram New Rules: Meta का बड़ा फैसला! Instagram पर अश्लील और हिंसक पोस्ट की Reach होगी सीमित
अब अधिकांश सेवाएं फिर से चालू
Apple ने बताया कि अधिकांश सिस्टम अब सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। जिन सेवाओं में अभी भी आंशिक समस्या है, उन्हें भी जल्द पूरी तरह बहाल किया जा रहा है।कंपनी ने यूजर्स को भरोसा दिलाया है कि उनके डेटा की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है और यह केवल तकनीकी गड़बड़ी थी।
