Featuredराशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: विष योग का असर, जानें किन राशियों को लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: आज ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से प्रभावशाली है। गुरु मिथुन राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। केतु सिंह राशि में स्थित हैं। मंगल उच्च के होकर मकर राशि में विराजमान हैं। सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में हैं। शनि और चंद्रमा का विष योग बना हुआ है, जो मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026

ज्योतिषीय संकेत बताते हैं कि इन दिनों हार्मोनल समस्या, शुगर बढ़ना, त्वचा संबंधी परेशानी और नर्वस सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। विश्व स्तर पर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राजनीतिक हलकों में भी अस्थिरता बनी रह सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क।

मेष राशि

स्वास्थ्य सामान्य है, लेकिन मानसिक तनाव सिरदर्द और नेत्र पीड़ा दे सकता है। खर्च अधिक होंगे, फिर भी आर्थिक स्थिति संभली रहेगी। समय मध्यम से थोड़ा बेहतर कहा जा सकता है।

वृषभ राशि

आय में भारी उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार और कोर्ट-कचहरी के मामलों में असमंजस की स्थिति रहेगी। पिता और अधिकारियों से विवाद संभव है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

उच्चाधिकारियों से विवाद से बचें। मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन मध्यम रहेगा। व्यापार चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि

पर्सनल लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। नौकरी स्थिर रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। चोट-चपेट से बचें। पीली वस्तु शुभ रहेगी।

सिंह राशि

स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। चोट लगने की आशंका है। हर कार्य में सतर्कता जरूरी है। नीली वस्तु दान करें।

कन्या राशि

शत्रुओं पर दबदबा रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में संयम बरतें। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि

स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विवेक से काम लें। समय थोड़ा डिस्टर्बिंग है, लेकिन लाभ देगा।

वृश्चिक राशि

मानसिक तनाव का समय है। नई शुरुआत से बचें। घरेलू सुख प्रभावित रहेगा। पीली वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि

नाक, कान, गले से संबंधित समस्या हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में नकारात्मकता आ सकती है। धन आगमन अच्छा रहेगा। लाल वस्तु शुभ है।

मकर राशि

धन हानि के संकेत हैं। निवेश टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप और ऊपरी शरीर की समस्या हो सकती है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि

खर्च अधिक रहेंगे। बेचैनी और घबराहट बनी रह सकती है। निवेश से बचें। वाणी से नुकसान हो सकता है। नीली वस्तु पास रखें।

मीन राशि

खर्च और मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। पार्टनरशिप में दिक्कत संभव है। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। शनिदेव को प्रणाम और शिवजी का जलाभिषेक शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *