Featuredट्रेवल

Indian Railways Holi Special Trains 2026: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, 1500 तक स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

Indian Railways Holi Special Trains 2026: होली 2026 के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। होली के दौरान घर लौटने वाले लाखों यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 1410 से 1500 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इन ट्रेनों का परिचालन 1 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य त्योहार के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना और आरामदायक व परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करना है।

Indian Railways Holi Special Trains 2026


होली पर क्यों जरूरी होती हैं स्पेशल ट्रेनें?

होली के मौके पर खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। बड़ी संख्या में लोग कामकाज के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रहते हैं और होली मनाने अपने घर लौटते हैं। इसी कारण भारतीय रेलवे हर साल होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 2025 में 1144 स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप चलाए गए थे, जबकि इस बार यह संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है।

जोन वाइज होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या

  • पूर्व मध्य रेलवे (ECR): 285 ट्रेनें
  • पश्चिम रेलवे (WR): 231 ट्रेनें
  • मध्य रेलवे (CR): 209 ट्रेनें
  • दक्षिण मध्य रेलवे (SCR): 160 ट्रेनें
  • उत्तर रेलवे (NR): 108 ट्रेनें
  • उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR): 71 ट्रेनें
  • उत्तर मध्य रेलवे (NCR): 66 ट्रेनें
  • पूर्वोत्तर रेलवे (NER): 62 ट्रेनें
  • पूर्व तटीय रेलवे (ECoR): 62 ट्रेनें
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR): 47 ट्रेनें
  • पश्चिम मध्य रेलवे (WCR): 43 ट्रेनें
  • दक्षिण रेलवे (SR): 39 ट्रेनें
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR): 15 ट्रेनें
  • कोंकण रेलवे (KR): 9 ट्रेनें
  • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR): 2 ट्रेनें

पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा 285 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें

पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए 285 होली स्पेशल ट्रेन (ट्रिप) चलाई जाएंगी। इनमें बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

कुछ प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनों का विवरण

दानापुर – सोगरिया स्पेशल

  • गाड़ी संख्या: 09821 / 09822
  • तारीख: 28 फरवरी व 7 मार्च 2026 (अप), 2 व 9 मार्च 2026 (डाउन)
  • रूट: कटनी – प्रयागराज छिवकी – डीडीयू – बक्सर – आरा

रानी कमलापति – दानापुर स्पेशल

  • गाड़ी संख्या: 01667 / 01668
  • तारीख: 27 फरवरी, 2 मार्च / 28 फरवरी, 3 मार्च 2026

रानी कमलापति – अगरतला स्पेशल

  • गाड़ी संख्या: 01665 / 01666
  • साप्ताहिक: गुरुवार / रविवार
  • रूट: डीडीयू – पाटलिपुत्र – हाजीपुर – बरौनी – कटिहार

हापा – नाहरलगुन स्पेशल

  • गाड़ी संख्या: 09525 / 09526
  • साप्ताहिक: बुधवार / शनिवार
  • रूट: वाराणसी – छपरा – हाजीपुर – कटिहार

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

पूर्व मध्य रेलवे की CPRO सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेन की स्थिति, टाइमिंग और अन्य जानकारी के लिए यात्री:

  • रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139
  • NTES वेबसाइट या मोबाइल ऐप

का उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *