Aaj Ka Rashifal: 5 फरवरी 2026 को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 5 February 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति के करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का आंकलन किया जाता है। आज 5 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ को सतर्क रहकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक आज का पूरा राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन व्यस्त रह सकता है। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार या पार्टनर की सलाह लें। वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा।
सलाह: ज्यादा प्रेशर न लें, समय-समय पर ब्रेक लें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन निवेश को लेकर सतर्क रहें। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। करियर में मेहनत बढ़ानी पड़ेगी।
सलाह: पुराने निवेश से उम्मीद कम रखें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घर और ऑफिस के बीच संतुलन जरूरी है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
सलाह: पार्टनर के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन शानदार रहने वाला है। हाल की किसी डील से अच्छा धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ की परेशानियां दूर होंगी।
सलाह: निवेश और सेहत पर ध्यान दें, योग फायदेमंद रहेगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आलस हावी रह सकता है। रिलेशनशिप में सकारात्मक सोच रखें। काम पर फोकस करें और गॉसिप से दूर रहें।
सलाह: समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
दिन ठीक रहेगा, लेकिन सेहत और खर्च दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। धन को संभालकर रखें।
सलाह: अनावश्यक खर्च से बचें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज का दिन बदलावों से भरा रहेगा। निवेश से पहले अच्छी रिसर्च करें। विदेश यात्रा के योग हैं।
सेहत: भाग्य साथ देगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
काम में खास ध्यान देना होगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां रह सकती हैं।
सलाह: प्राथमिकताएं तय करके आगे बढ़ें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज खुशखबरी मिल सकती है। शिक्षा और करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
सलाह: जीवनसाथी के लिए समय निकालें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
सीनियर्स या मैनेजमेंट की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। धन आगमन के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।
सलाह: आर्थिक संतुलन बनाए रखें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
डेडलाइन मिस होने से ऑफिस में परेशानी हो सकती है। बाहर का खाना अवॉइड करें।
सेहत: डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत संभव।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस गॉसिप से बचें। खर्च या बड़ी खरीदारी से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल करें।
सलाह: रिश्तों में दूरी न आने दें।
