Featuredमनोरंजन

Border 2 Worldwide Collection: 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, 400 करोड़ क्लब से बस कदम दूर

Border 2 Worldwide Collection: वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। रिलीज के 11वें दिन मंगलवार को भी फिल्म की कमाई में कोई गिरावट देखने को नहीं मिली और नोटों की जमकर बारिश हुई।

Border 2 Worldwide Collection (1)

फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही इंडियन बॉक्स ऑफिस से 32 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर दमदार शुरुआत की थी। अब 11 दिन पूरे होने के बाद भी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है।

दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ का शानदार प्रदर्शन

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ अब तक वर्ल्डवाइड 396.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। मंगलवार को फिल्म ने अकेले एक दिन में करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म को 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ करीब 4 करोड़ रुपये और कमाने हैं।

खास बात यह है कि फिल्म को छह गल्फ देशों में बैन का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद ओवरसीज मार्केट में इसका प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा है। यह साबित करता है कि मजबूत कहानी और देशभक्ति की भावना हर सीमा को पार कर जाती है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत पकड़

भारत में भी सनी देओल और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म का जादू कायम है। अब तक फिल्म का नेट कलेक्शन 301.89 करोड़ रुपये, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 359.39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 36.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

तीसरे पार्ट की तैयारी में मेकर्स

‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स अब इसके तीसरे पार्ट की प्लानिंग में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि अगली किस्त में भी सनी देओल और वरुण धवन अपने दमदार किरदारों में नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *