Featuredछत्तीसगढ़

Board Exam Helpline Service: बोर्ड परीक्षा से पहले शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा, छात्रों को मिलेगी हर मदद

Board Exam Helpline Service: बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को मानसिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक सहयोग देने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है। यह हेल्पलाइन हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही है, ताकि परीक्षा से पहले और दौरान किसी भी तरह की परेशानी का तुरंत समाधान हो सके।

Board Exam Helpline Service


टोल फ्री नंबर पर मिलेगी सीधी मदद

विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि यह सेवा रविवार के दिन भी कार्यालयीन समय में चालू रहेगी।

तनाव से लेकर मार्गदर्शन तक मिलेगा समाधान

हेल्पलाइन सेंटर में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ परीक्षा से जुड़े तनाव, पढ़ाई का दबाव, समय प्रबंधन, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य शैक्षणिक समस्याओं पर मार्गदर्शन देंगे।

छात्रों से हेल्पलाइन का लाभ लेने की अपील

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या, भ्रम या मानसिक तनाव की स्थिति में हेल्पलाइन सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि बोर्ड परीक्षाएं तनावमुक्त और सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *