Featuredछत्तीसगढ़

Raipur News : राजधानी के आधा दर्जन प्रमुख मार्ग नो फ्लैक्स जोन घोषित, सरकारी विज्ञापनों को ही छूट

Raipur News Update: राजधानी रायपुर में अब बैनर-पोस्टर और फ्लैक्स लगाने पर सख्ती की जाएगी। नगर निगम रायपुर ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों पर अब केवल शासकीय (सरकारी) विज्ञापनों को ही अनुमति होगी। निजी, राजनीतिक या व्यावसायिक बैनर-पोस्टर लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News

नगर निगम के एमआईसी (Mayor-in-Council) के निर्णय के बाद नगर निवेश विभाग के उड़नदस्ते ने इन सभी सड़कों पर नो फ्लैक्स जोन के सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाकर लोगों को आगाह कर दिया है।

ये हैं रायपुर के घोषित नो फ्लैक्स जोन मार्ग

नगर निगम द्वारा जिन प्रमुख सड़कों को नो फ्लैक्स जोन बनाया गया है, वे इस प्रकार हैं—

  1. जीई रोड: टाटीबंध चौक से जयस्तंभ चौक होकर तेलीबांधा थाना चौक तक
  2. पचपेड़ी नाका चौक से लालपुर ओवरब्रिज मुख्य मार्ग
  3. शहीद भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए केनाल लिंकिंग रोड ट्रैफिक सिग्नल तक
  4. एनआईटी रायपुर से गोल चौक होकर रायपुरा चौक मुख्य मार्ग
  5. जयस्तंभ चौक से सिटी कोतवाली चौक होकर बिजली ऑफिस चौक तक
  6. महिला पुलिस थाना चौक से बूढ़ेश्वर मंदिर चौक मुख्य मार्ग

इन मार्गों पर अब किसी भी प्रकार के निजी फ्लैक्स, पोस्टर या होर्डिंग लगाने पर निगम की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

रोजाना निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश

महापौर मीनल चौबे, नगरीय नियोजन विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा और निगम आयुक्त विश्वदीप ने सभी जोन आयुक्तों और नगर निवेश विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि—

  • प्रतिदिन नियमित मॉनिटरिंग की जाए
  • नो फ्लैक्स जोन में लगे अवैध बैनर-पोस्टर तुरंत हटाए जाएं
  • नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाए

नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, साथ ही यातायात में बाधा और दृश्य प्रदूषण को भी कम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *