Aaj Ka Rashifal 5 January 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन? जानें पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 5 January 2026: ग्रहों की बदलती चाल हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। 5 जनवरी 2026 को गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, केतु सिंह में और सूर्य, बुध, शुक्र व मंगल धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं राहु कुंभ और शनि मीन राशि में स्थित हैं। इन ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल।

मेष राशि (Aries)
भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। घर में हल्का गृहकलह संभव है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मां का सहयोग मिलेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus)
आपका पराक्रम रंग लाएगा और व्यापार में सफलता मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान पक्ष पर थोड़ा ध्यान दें।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
नौकरी और सरकारी मामलों में सफलता के संकेत हैं। धन का आगमन होगा और परिवार में वृद्धि के योग बनेंगे। शत्रुओं पर दबदबा रहेगा।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कर्क राशि (Cancer)
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छे रहेंगे, हालांकि प्रेम संबंधों में हल्की नोकझोंक संभव है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
मन में उलझन और चिंता रह सकती है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। व्यापार अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि (Virgo)
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नए आय स्रोत बनेंगे। घर में हल्का तनाव संभव है।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि (Libra)
कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा और व्यापार में सफलता मिलेगी।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छे रहेंगे।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
धनु राशि (Sagittarius)
अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट या नुकसान की आशंका है, इसलिए कोई रिस्क न लें। प्रेम और व्यापार ठीक रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। सरकारी मामलों में विवाद से बचें। प्रेम जीवन थोड़ा दूरियों भरा रह सकता है।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आय की स्थिति मजबूत रहेगी। कई स्रोतों से धन लाभ होगा। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छे रहेंगे, हालांकि मानसिक व्यस्तता बनी रह सकती है।
उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।
मीन राशि (Pisces)
विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। पढ़ाई और लेखन में मन लगेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।
