Featuredऑटोमोबाइलछत्तीसगढ़

New Tata Sierra: रायपुर में ऑल न्यू Tata Sierra लॉन्च, टेस्ट ड्राइव और बुकिंग की भी मिली सुविधा

New Tata Sierra: राजधानी रायपुर के न्यू धमतरी रोड स्थित देवपुरी में टाटा महादेवा व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, टाटा मोटर्स पैसेंजर कार शोरूम में आज ऑल न्यू टाटा सिएरा (All New Tata Sierra) का भव्य और आधिकारिक लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहे।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक विधि-विधान के साथ वाहन का अनावरण किया गया। ऑल न्यू टाटा सिएरा को उसके दमदार, आधुनिक और प्रीमियम अवतार में पेश किया गया, जिसने शोरूम में मौजूद ग्राहकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों का दिल जीत लिया।

बोल्ड डिजाइन और आधुनिक तकनीक से लैस ऑल न्यू टाटा सिएरा

नई टाटा सिएरा अपने बोल्ड SUV डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा फीचर्स के चलते लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन गई है। यह गाड़ी खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो स्टाइल, सेफ्टी और परफॉर्मेंस—तीनों में समझौता नहीं करना चाहते।

ऑल न्यू टाटा सिएरा के प्रमुख फीचर्स

  • प्रीमियम और लग्जरी इंटीरियर
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  • 6 एयरबैग्स के साथ बेहतर सेफ्टी
  • पावरफुल इंजन विकल्प
  • बेहतर माइलेज
  • बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

इन सभी खूबियों के कारण ऑल न्यू टाटा सिएरा अपनी सेगमेंट में एक अलग पहचान बनाती नजर आ रही है।

कीमत और बुकिंग डिटेल

टाटा मोटर्स ने ऑल न्यू टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख से 20 लाख रुपये के बीच रखी है। लॉन्च के दौरान शोरूम पहुंचे ग्राहकों को गाड़ी को नजदीक से देखने, फीचर्स समझने और टेस्ट ड्राइव लेने का अवसर भी मिला। ग्राहक अब रायपुर स्थित टाटा महादेवा व्हीकल शोरूम पहुंचकर ऑल न्यू टाटा सिएरा की बुकिंग और टेस्ट ड्राइव का लाभ उठा सकते हैं।

सफल आयोजन, दिखा ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह

यह भव्य लॉन्च कार्यक्रम डीलर प्रिंसिपल सुनील माध्यानी एवं मोहित माध्यानी के सौजन्य से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान शोरूम में उत्साह, जोश और नई कार को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *